
विद्यापतिधाम मंदिर में भक्तों को गर्मी से राहत के लिए दर्शन मार्ग पर मैट की व्यवस्था
विद्यापतिधाम मंदिर में गर्मियों के दौरान दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्म जमीन पर नंगे पैर चलने से बचाने के लिए पूरे दर्शन मार्ग पर मैट (चटाई) बिछाई गई है। शिवभक्त अमरजीत कुमार पंडित द्वारा की गई इस व्यवस्था से बिहार और अन्य राज्यों से आने वाले सैकड़ों भक्तों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिल रही है।



















































































